शुक्लागंज में गजानन की मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्रा निकलने से सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को शाम से रात तक लगभग तीन घंटे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ऐसे में कई बार रेलवे फाटक बंद नहीं हो सका और ट्रेनें आउटर सिग्नल पर खड़ी रहीं। तीन घंटे तक लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग बाधित रहने के कारण लगभग दस ट्रेनें प्रभावित रहीं। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ ने यातायात रोकते हुए किसी तरह से ट्रेनों को बारी-बारी से निकलवाया, जिससे ट्रेनें विलंब से चलीं।