नौबतपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से आठ साल का बच्चा मलबे में दब गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से निकाला और स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सफीपुर तहसील के नौबतपुर गांव निवासी फूलचंद्र का बेटा विपिन (8) बुधवार को घर में खेल रहा था। इस दौरान घर की एक कच्ची दीवार अचानक ढह गई।