आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में सरकारी स्कूलों को बंद करने पर प्रदेश सरकार को घेरा और पार्टी द्वारा सड़क से सदन तक संघर्ष करने की बात कही। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करना लोकतंत्र का दमन है। सांसद ने पिछले दिनों जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों को घर में नजरबंद करने पर उन्नाव प्रशासन को आड़े हाथों लिया। एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर कहा कि क्रिकेट मैचों के जरिए सट्टेबाजी और बच्चों का धंधा चल रहा है।