फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: किशोरी से छह साल से हो रहा था दुष्कर्म 28 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Oct 2021 05:05 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक किशोरी के साथ 6 वर्षों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी ने पिता, चाचा, ताऊ, सपा, बसपा के जिलाध्यक्ष के अलावा कई लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने 25 नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि सबसे पहले उसका दुष्कर्म तब हुआ था जब वह कक्षा 6 में पढ़ती थी। इसके बाद यह सिलसिला थमा नहीं। 6 वर्षों में अलग-अलग लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, उधर समाजवादी पार्टी के जिस शख्स का नाम इसमें शामिल है वह इसे विरोधियों की साजिश बता रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें