फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sultanpur: कलेक्ट्रेट में हनुमान पूजन, डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना, किया प्रसाद वितरण

कलेक्ट्रेट परिसर में जेठ माह के मंगलवार को हनुमान जी का पूजन किया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पत्नियों के साथ विधिवत पूजा की। उन्होंने जनकल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी एस. सुधाकरन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हनुमान चालीसा और आरती का सामूहिक पाठ किया गया। इसके बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह जनता के बीच विश्वास और सौहार्द का वातावरण बनाता है। एसपी ने कहा कि धर्म और प्रशासन का उद्देश्य जनसेवा है। इसी दिन गनपत सहाय महाविद्यालय में भी विशेष आयोजन हुआ। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के संरक्षण में प्रसाद के रूप में शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर शामिल हुए। प्रो. राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रो. मो. शाहिद समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें