डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर 11:45 पर अमहट स्थित एयरपोर्ट पर उतरा। हैलीपेड पर डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, विधायक सीताराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा और पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम पाठक से स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों को महीनों से मातृत्व अवकाश का भुगतान न मिलने पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, "जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें सुधारा जाएगा और गलती करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।" इसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार पहुंचा। यहां वो भाजपा नेताओं की मौजूदगी में एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाएगे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अलीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। वो सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाई।