फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रधान की शिकायत पड़ी भारी: लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, एएसपी ने दिया बयान

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि भ्रष्टाचार की जांच कराने की रंजिश में मंगलवार शाम युवक पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। भिटौरा निवासी 28 वर्षीय जसवंत सिंह शाम करीब सात बजे बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भिटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जसवंत मौके पर ही गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ कराई जा रही जांच से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया। एएसपी बीएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें