फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़, गैस गोदाम से 347 कामर्शियल सिलेंडर जब्त, दर्ज हो रहा केस

सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य और एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी की टीम ने गो गैस एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी की। टीम को गोदाम से 347 अवैध कामर्शियल सिलेंडर मिले। जिसमें भरे और खाली दोनों सिलेंडर शामिल हैं। जांच में पाया गया कि सिलेंडरों का भंडारण बिना सुरक्षा मानकों के किया गया था। गोदाम के भीतर मदन चंद्र गुप्ता के नाम का बोर्ड मिला। अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या ने बताया कि उन्हें अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सिलेंडरों से भरे वाहन को कोतवाली देहात थाने भेज दिया गया है। सूचना पाकर सुल्तानपुर, राणा और हिंदुस्तान गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जब्त सिलेंडर इन्हीं एजेंसियों को सौंप दिए हैं। प्रशासन अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर गैस वितरकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एजेंसी संचालक के विरुद्ध कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी गई है जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें