फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: युवक को नदी में डुबोकर हत्या का आरोप, प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ

मधुवेंद्र सचान Updated Mon, 20 Jul 2026 08:54 PM IST

युवक को धोखे से बुलाकर नदी में डुबोकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने सीताकुंड धाम के सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। निजामपट्टी निवासी राधा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उनके भाई राजू को गांव के ही पंकज निषाद और परसू घर से बुलाकर ले गए थे। सुबह 11:30 बजे राजू ने किसी अन्य साथी के मोबाइल से अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह पंकज के साथ नदी के किनारे मौजूद है।शाम 6 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि राजू का शव नदी किनारे मछुआरों को मिला है। पीड़िता का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले ही पंकज के मित्र परसू और उसके छोटे भाई ने परिजनों के सामने राजू को जान से मारने की धमकी दी थी।परिजनों का कहना है कि पुलिस आरक्षी पवन कुमार के साथ सीताकुंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में तीन व्यक्ति राजू को नदी में डुबोकर मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने यह वीडियो फुटेज क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर को भी दिखाया है। पीड़िता राधा ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें