फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में भाजपा प्रवक्ता बोले- पीएम के खिलाफ कांग्रेस बन बैठी लश्करे पाकिस्तान, सपा हिंदू द्रोही

सुल्तानपुर में बुधवार को भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की विवादित फोटो पोस्ट करने और बाद में डिलीट करने पर उन्होंने निशाना साधा। कहा कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री कांग्रेस के एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी के बयानों का दुरुपयोग संयुक्त राष्ट्र में किया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के नेता बार-बार भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाले पाकिस्तान का समर्थन क्यों करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने समाजवादी पार्टी को हिंदू द्रोही बताया। कहा कि हिंदू द्वारा हिन्दुओं को मारने का काम एक ही बार हुआ था। जब राम गोपाल यादव के बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के अयोध्या में निर्देश पर कारसेवकों की गोली मारकर हत्या करने का कुकर्म किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें