फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कारोबारी हत्याकांड: पुलिस को खोजे नहीं मिल रहा हत्यारोपी भाजपा नेता, दहशत में कारोबारी का परिवार, फिर लगाई जानमाल की गुहार

कारोबारी संतराम अग्रहरि हत्याकांड में भाजपा सरकार के मंत्री से लेकर बड़े नेता तक पीड़ित परिवार से मिल चुके है, लेकिन अब तक इस परिवार को तो न्याय नहीं मिला है। हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया गया। पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से मुलाक़ात की और 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा । दोस्तपुर के गोसैसिंहपुर निवासी मृतक संतराम अग्रहरि के पुत्र सचिन अग्रहरि ने गुरुवार को डीएम को मांग पत्र दिया। जिसमें मांग की गई है कि परिवार के जीवन यापन के लिए आर्थिक मदद की जाए। मृतक की एक बेटी है, उसकी शिक्षा और शादी का खर्च सरकार द्वारा मुहैया कराया जाए। परिवार भूमिहीन है ऐसे में उसे आवासीय पट्टा दिया जाए। हत्या में वांछित नामजद आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। परिवार की ओर से ये भी मांग की गई कि मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता अर्जुन पटेल की आय से अधिक सम्पति की जांच कराकर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया जाए। उसकी गिरफ्तारी की जाए। इसी क्रम में मृतक के चचेरे भाई अखिलेश कुमार ने भी डीएम को एक पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि 8 अक्टूबर की घटना से दो दिन पूर्व घर से व्यापार के लिए निकला था। तब मुख्य आरोपी अर्जुन पटेल, प्रदीप पटेल, मोनू पटेल, राज वर्मा, राजेश अग्रहरि और विजय अग्रहरि ने रास्ते में अपने घर के पास रोका था। मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। अर्जुन पटेल की गिरफ्तारी व अबतक कार्रवाई नहीं होने से परिवार डरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें