फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में बोले ग्रामीण- साहब हमारे गांव में नेटवर्क नहीं, कैसे पाएं योजनाओं का लाभ; VIDEO

जुगैल ग्राम के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के मंत्री संजीव कुमार गोंड और डीएम बद्रीनाथ सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव में नेटवर्क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नेटवर्क के अभाव में योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक न पहुंच पाने की बात सामने आई। राज्य मंत्री ने 16 दिसंबर को इस मामले में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात कर समुचित समाधान का आश्वासन दिया। राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्रामीण इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ग्रीन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण कम हो और गांवों का पर्यावरण बेहतर बने। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौपाल में उठाई गई सभी समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जाए। डीएम ने मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं को समूहों से जोड़ने, आयुष्मान कार्ड बनवाने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित पोषाहार वितरण, और पीएम/सीएम आवास योजनाओं के लाभार्थियों को समय से आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अपूर्ण शौचालयों की मरम्मत कराकर उपयोग में लाने, कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है, इसलिए अभिभावक भी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजीव गोंड और डीएम ने पंचायत परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एडीएम (नमामि गंगे) रोहित यादव, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें