फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर सपा नेताओं ने किया नमन, VIDEO

सपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाराजा दक्ष प्रजापति भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे। उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति ने समाज के गरीब, आदिवासी, नौजवान और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें