सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने रुपये लेकर शादी कराने और फिर नकदी-गहने लेकर फरार होने वाली दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दुल्हन फरार है। पुलिस के मुताबिक सभी मिलकर अविवाहित लड़कों की शादी कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठते थे और फिर शादी के बाद कीमती सामान लेकर भाग जाते थे। आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।