फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कचहरी में गूंजा गाजियाबाद पुलिस हाय-हाय..., अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज का विरोध; काम ठप

गाजियाबाद की कचहरी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को सोनभद्र के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। संयुक्त अधिवक्ता मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। कचहरी परिसर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। गाजियाबाद पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने घटना की न्यायिक जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में हुई घटना की निंदा की। कहा कि अपने अधिकारों के रक्षा की आवाज उठा रहे अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी है। इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें