नदी-तालाबों में पानी कम होने के बाद जलीय जीवों के आबादी क्षेत्रों में पहुंचने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को घोरावल वन क्षेत्र के अंतर्गत मझिगवां मिश्र गांव में आवासीय बस्ती के पास खेत में मगरमच्छ मिलने से ग्रामीण सहम गए। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर रिट्ठी बांध जलाशय में छोड़ दिया।