फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आर्मी ने फूंका सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला, तहरीर दी; VIDEO

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान के विरोध में शनिवार को सवर्ण आर्मी भारत के कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से तत्काल निष्कासित करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारी सदर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभा में सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। संबंधित बयान की सवर्ण समाज कड़ी निंदा करता है। चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि समाज के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। प्रदर्शन में संतोष पांडेय, रामानंद पांडेय, प्रवेश पाठक, अंकित शुक्ला, आशुतोष सिंह, शुभम चौबे, शिवम पांडेय, अनुराग पांडेय, आकाश पांडेय, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें