सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज न्यू मार्केट रोड पर पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के बाद सड़क पर जमा मिट्टी से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में पानी भरने से फिसलन भी बढ़ गई है। पाइप लाइन का काम काफी समय से अधूरा पड़ा है। प्रशासन से मांग है कि खुदाई कार्य तुरंत पूरा कर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन की दिक्कत दूर हो सके। -श्रीकांत मिश्रा, रॉबर्ट्सगंज