फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन देवी ने अन्याय और शोषण के खिलाफ किया संघर्ष, VIDEO

सपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हुई संगोष्ठी में उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया गया। संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि फूलन देवी सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों की बुलंद आवाज थीं। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को जंगल से निकालकर सदन तक पहुंचाया। आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके बताए रास्ते पर चलते हुए महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, संजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, डॉ. केडी सिंह पटेल, कृपाशंकर चौहान, अशोक पटेल, अजीत यादव, उमेश पाल, जयप्रकाश सिंह, गुलाम यासीन, मनोज कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, भूपेंद्र सेन, संजय कुमार, रवि प्रकाश, अतुल दुबे, गीता गौर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें