सोनभद्र में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को भाजपा सोनभद्र की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह से शुरू हुई दौड़ चाचा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अशोक मौर्य और अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने की। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रामसुन्दर निषाद ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।