फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अफसरों संग किया योग, जानिए कहां बना मिनी गोवा

प्रदेश सरकार के निबंधन व स्टाम्प पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी रविंद्र जायसवाल ने अफसरों के साथ कनहर नदी के किनारे प्रकृति की गोंद योग किया। पूर्वांचल में मिनी गोवा के रूप में मशहूर अबाड़ी में योग के जरिए सोनभद्र के पर्यटन विकास को भी प्रोत्साहित किया गया। आयुष विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रिमझिम फुहारों के बीच भी योग जारी रहा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने एक पेड़-प्रकृति के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। अबाड़ी में पर्यटकों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की दुकानों का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें