फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले राज्य मंत्री- जीएसटी सुधार अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित जीएसटी सुधारों के निर्णय को लेकर ऐतिहासिक बताते हुए राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने इसे अर्थव्यवस्था को मजबूती के लिए बड़ा कदम बताया। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता में समाज कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों का युक्तिसंगत और सरलीकरण देश की आर्थिक व्यवस्था को नई मजबूती देगा। इससे उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी, उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और सरकार के राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि होगी। उधर, देर शाम भाजपाइयों ने नगर में मशाल जुलूस निकालकर आभार जताया। मंत्री ने कहा कि इन सुधारों से न सिर्फ कीमतों में कमी आएगी, बल्कि यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगा। इसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभालने के बाद से नरेंद्र मोदी ने प्रधान सेवक के रूप में 140 करोड़ भारतीयों की समृद्धि और खुशहाली के लिए बिना थके, बिना अवकाश लिए निरंतर काम किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास केवल नारा नहीं, बल्कि इसे धरातल पर उतारकर दिखाया गया है। राज्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री मोदी की ओर से देशवासियों के लिए दीवाली का सुनहरा उपहार है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें