फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचमुखी महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुनर्जन्म दिवस, देखें VIDEO

पंचमुखी महादेव मंदिर में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनर्जन्म दिवस वैश्य समाज की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर भव्य रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और भंडारे का आयोजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी के निर्देशन में भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता की ओर से किया गया। आयोजन श्रावण मास के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। बता दें कि 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री रहे नंदी पर इलाहाबाद स्थित उनके आवास के पास एक रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था। वह पूजा-अर्चना कर मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर से लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी। गंभीर रूप से घायल नंदी करीब 7 माह 7 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद स्वस्थ होकर लौटे। तभी से वे हर वर्ष 12 जुलाई को पुनर्जन्म दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामसरन गुप्ता, महामंत्री मोहन गुप्ता, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन चौरसिया, भाजपा महामंत्री रामसुंदर निषाद, बृजेश पांडेय, राजू बाबा, खेमचंद्र गुप्ता, हलवाई वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष वैजनाथ मद्धेशिया, मंत्री वृजकिशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष डब्लू गुप्ता, लल्लन गुप्ता, श्रवण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें