फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

सुभाष गुप्ता Updated Thu, 16 Jul 2026 10:17 PM IST

सोनभद्र जिले के एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित रिहेंदेश्वर महादेव मंदिर से बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। झमाझम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालु जयघोष के साथ रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा रिहंदेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर एनटीपीसी आवासीय परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संगम क्लब पहुंची। यहां कार्यकारी निदेशक संजय असाटी और वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष नीलू असाटी ने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर उन्हें संगम क्लब में विराजमान कराया। इसके बाद मंगला आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर योगेश त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी, पवन कुमार मिश्र, जीसी साहू, राजेंद्र साहू, सुनील बास्के, संजय कुमार, रिंकेश, अवनीश पांडेय, एसबी पाठक आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें