फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन को लगी लंबी कतार, गूंजा हर-हर महादेव; VIDEO

सावन के आखिरी सोमवार को ओबरा के श्री राम मंदिर प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में विगत 11 वर्षों से आयोजित होने वाले बाबा बर्फानी की झांकी कार्यक्रम में दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। हजारों की संख्या में पुरुष-महिलाएं कतारबद्ध होकर सैकड़ों बर्फ की सिल्लियों से बनी अमरनाथ गुफा की तर्ज पर बनी झांकी के दर्शन पूजन में लगे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के बाबजूद भक्तों में जबरजस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ ओबरा हर्ष पांडेय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। उधर कई समाजसेवी संगठनों द्वारा लगातार प्रसाद वितरण किया जा रहा है। दर्शन पूजन का कार्यक्रम रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें