अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध हुई ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील के लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल की। थाना दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साजिद खान वारसी, श्री भगवान, पंकज, मनीष सिंह, अनिल सिंह, वंदना, रेशमा, कल्पना, रूबी, संजीव, विवेकानंद तिवारी, सुधीर कुमार पटेल, कन्हैयालाल पटेल, हरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।