जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में पार्टी नेताओं ने 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के दौरान यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पांडेय की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए। सभी ने लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस बर्बरता की घटना की निंदा की। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, पीसीसी सदस्य फरीद अहमद, आशुतोष कुमार दुबे, गोपाल स्वरूप पाठक, बाबूलाल पनिका, मो.सईद खान, स्वतंत्र साहनी आदि शामिल रहे।