फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, लोगों ने बरसाए फूल, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र; VIDEO

प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को जिले में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में भगवा ध्वज लेकर महिला-पुरुष सड़कों पर उतरे। फूलों से सजे रथ में श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकी सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवाओं ने आकर्षक करतब दिखाए तो युवतियां भी पीछे नहीं रही। जगह-जगह यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। नगर में करीब चार किमी की दूरी तय करने में छह घंटे लग गए। रॉबर्ट्सगंज में राम जानकी मंदिर से श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से प्रारंभ होकर यात्रा मेन चौक होते हुए धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, बढ़ौली चौराहा, कचहरी, महिला थाना से वापस राम जानकी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके पूर्व दोपहर 12 बजे श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मनाया गया। किन्नर समुदाय ने बधाई गीत गाए। अपराह्न करीब तीन बजे आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा आरंभ हुई। इसमें विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, शिवशंकर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, कमलेश सिंह खांभे ने ध्वज पूजन किया। शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम दरबार, भगवान गणेश, शंकर-पार्वती समेत अन्य देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रभु श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा में रमेश मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मराज सिंह, आलोक सिंह, मनीष खंडेलवाल, राहुल, दया शंकर सिंह, शीतला सिंह, अविनाश कुशवाहा, कमलेश चौबे, नरेंद्र गर्ग, तन्मय त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, सुमन केशरी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें