राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को छपका स्थित एक निजी विद्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।