फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में मनमाने ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा, 70 का चालान, 05 सीज, जारी रहेगा अभियान

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर मनमाने ढंग से चल रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई की। नगर के विभिन्न इलाकों में चले अभियान के दौरान 70 ई-रिक्शा का चालान किया। पांच को सीज किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को असुरक्षित ढंग से बैठाकर चल रहे टेंपो चालकों को भी टीम ने रोककर कड़ी हिदायत दी। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन एआरटीओ धनबीर यादव, यातायात प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला चौक, घोरावल रोड, पन्नूगंज मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में जांच की। बिना ड्राइविंग लाइसेंस ही ई-रिक्शा चला रहे कम उम्र के चालकों को चिह्नित कर उनका चालान किया। बगैर कागजात के पांच ई-रिक्शा को सीज किया गया। चार से अधिक सवारी बैठाकर चल रहे ई-रिक्शा को रोककर अतिरिक्त सवारी उतरवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें