उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के काशीराम आवास में जन चौपाल लगाकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब की ओर से छुआछूत और सामाजिक अन्याय के खिलाफ किए गए संघर्ष को याद किया। आशु दुबे ने कहा कि बाबा साहब ने 1927 में छुआछूत के खिलाफ एक व्यापक आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने सत्याग्रहों और आंदोलनों के माध्यम से अछूत समुदाय को चवदार जलाशय जैसे सार्वजनिक जल स्रोतों से पानी लेने का अधिकार दिलाने और मंदिर प्रवेश की लड़ाई लड़ी।