फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम जी... मुझे भी आईएएस बनना है, आपने कैसे की तैयारी, जानें जवाब; VIDEO

मैडम जी, मुझे भी आईएएस बनना है। आपने तैयारी कैसे की। 12वीं में किस वर्ग से पढ़ाई की। ऑप्शनल में कौन सा विषय चुना था... शुक्रवार को ऐसे ढेरों सवाल सीडीओ जागृति अवस्थी रुबरु हुईं। डीआईओएस कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कॅरियर मार्गदर्शन मेले में बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ राजकीय विद्यालयों के होनहार बच्चों से मुखातिब थीं। उन्होंने एक-एक बच्चे के पास जाकर उनके कॅरियर के बारे में पूछा। उसके लिए की जा रही तैयारी की जानकारी ली। शिक्षकों को निर्देश दिए कि इन बच्चों से नियमित संपर्क में रहें। उन्हें सही मार्गदर्शन दें। जरूरत पर संबंधित विभागों और स्थानों पर ले जाएं, जिससे उन्हें चीजों को समझने-जानने में सहूलियत हो। मेले में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्रा उसी पोशाक में थे, जिसमें उन्हें अपना कॅरियर बनाना था। कोई आईपीएस का ड्रेस पहनकर आया तो कोई वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स और पायलट के रूप में। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के इन बच्चों की रुचि और जागरूकता को देखकर सीडीओ भी उत्साहित हुईं। उनकी हौसलाफजाई करते हुए कहा कि जिस परिवेश से यह बच्चे आते हैं, वहां तमाम दिक्कतें हैं। उसके बावजूद इनके उत्साह में कमी नहीं है। इनके सपनों को पंख लगाना हमारी जिम्मेदारी है। शिक्षकों से कहा कि बच्चों को जरूरी किताबें, जानकारियां उपलब्ध कराते रहें। संबंधित दफ्तर, फैक्ट्री, बैंक आदि जगहों पर एक्सपोजर विजिट कराएं। कहा कि जो अभिभावक सजग होते हैं, उन्हीं के बच्चे सफल होते हैं, ठीक उसी तरह जो शिक्षक सजग होते हैं, उनके भी बच्चे कॅरियर में आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह, डीसी समग्र शिक्षा अरविंद सिंह चौहान सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे। संचालन राजकीय हाईस्कूल बेलहत्थी के प्रधानाध्यापक अमर सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें