फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में पकड़ा गया 31 लाख का एल्यूमिनियम,रेणुकूट से पुणे ले जाते समय रास्ते से गायब हुआ था एल्यूमिनियम लदा ट्रक

खबर सोनभद्र से है हिंडाल्को रेणुकूट से महाराष्ट्र के लिए निकले एल्यूमिनियम की सिल्ली लदे दो ट्रकों के रास्ते से गायब होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10 टन एल्यूमिनियम की सिल्ली और दो ट्रक बरामद किया है। एक कार भी पकड़ी गई है। बरामद एल्यूमिनियम की कीमत करीब 31 लाख रुपये है। एक ट्रक के साथ दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन अभी फरार हैं। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि हिंडाल्को से 31 जुलाई को एक ट्रक पर 29.825 मिट्रिक टन एल्यूमिनियम (कीमत 91 लाख) लेकर ट्रक जेएसडब्ल्यू डाल्वी महाराष्ट्र के लिए निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी ट्रक तय पते पर नहीं पहुंचा। इस मामले में ट्रक मालिक झारखंड के हजारीबाग निवासी यूनुस अंसारी, वाहन चालक व अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। माल की बरामदगी के लिए सीओ पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को खाड़पाथर के जंगल से महाराष्ट्र नंबर की दो ट्रकों को पकड़ा। एक ट्रक में 10 टन एल्यूमिनियम लदा था। उसे दूसरे ट्रक में लादकर झारखंड ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने एक ट्रक से दूसरे में माल लादते समय ही दबिश देकर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान महाराष्ट्र के पुणे निवासी इस्माइल पीर मोहम्मद शेख, औरंगाबाद निवासी अजमत अली और सैयद फजल के रूप में हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें