सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के साथ राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था को सुधारने की अपील की। आपको बता दें कि सूबे में चरमराई कानून व्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को घेरते हुए प्रदर्शन किया।