यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार को जिले के 146 परीक्षा केंद्र से शुरू हो गई। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी का प्रश्न पत्र है। इसमें करीब 51 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। 6 सचल दल परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हो गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को 7 जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। विद्यार्थियों को टीका लगाकर अंदर प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों के अंदर काफी उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह के समय सुरक्षाकर्मी नदारद दिखे।