सीतापुर में महमूदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लिमिटेड के डायरेक्टर शफ़ाअत हुसैन ने देश के पहले शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को विदेशी बता दिया। दरअसल निदेशक पैंतेपुर के मदरसा शमशुल उलूम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से देश का पहला शिक्षामंत्री विदेशी था। निदेशक ने कहा कि पहले मदरसों में फर्जीवाड़ा होता था। 500 पंजीकृत बच्चे दिखाकर छात्रवृत्ति हड़प ली जाती थी। योगी सरकार ने मदरसों को आधुनिक करने का काम किया है। हमारे रहनुमाओं ने कौम की तरक्की की बात कही थी। वहीं तरक्की आज मुसलमान योगी और मोदी की सरकार में कर रहा है।