सीतापुर जिले के महोली क्षेत्र के गांव ब्रम्हावली स्थित क्लेश हरण धाम परिसर में सात दिवसीय पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। पंद्रहवीं बार हो रहे इस आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक बैलगाड़ी पर सवार होकर शामिल हुए। कलश यात्रा महोली के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर पहुंची। मंत्रोचार के साथ कठिना नदी में कलश भरे गए। कलश यात्रा वापस ब्रह्मावली पहुंचने के बाद यज्ञाचार्य पंडित रंगनाथ पांडेय द्वारा कलशों को यज्ञशाला में स्थापित कराया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।