फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी के रियाद से सीतापुर पहुंचा युवक का शव, मिसाइल हमले में गई थी जान

Bhupendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 02:24 PM IST

यूपी के सीतापुर में महमूदाबाद के बघाइन गांव निवासी रवि गोपाल का शव बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट से उनके घर पहुंचा। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने परिजनों के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचकर शव को अपनी सुपुर्दगी में लिया। एम्बुलेंस से शव महमूदाबाद लाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और रवि के परिजनों के साथ पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी भी एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। बताते चलें कि बघाइन गांव निवासी रवि गोपाल (26) बीती 18 मार्च को सऊदी के रियाद स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने के दौरान मिसाइल हमले का शिकार हो गए थे। अगले दिन रवि के बड़े भाई मनमोहन को दोस्तों ने घटना की जानकारी दी थी। मामले में डीएम डॉक्टर राजा रणपति आर ने दिल्ली और रियाद स्थित दूतावास से संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया था। इसके बाद शव को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कराई थी। रियाद स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी होने के बाद शव को भारत भेजे जाने की कार्रवाई आगे बढ़ी। सोमवार देर रात रियाद से लखनऊ आने वाली फ्लाइट में शव लाए जाने की कार्रवाई पूर्ण हो गई। मंगलवार की रात 12 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट निकली, जो बुधवार सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर लखनऊ पहुंची। यहां से नायब तहसीलदार राकेश पाल के साथ मृतक रवि के बड़े भाई मनमोहन ने शव की सुपुर्दगी ली। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि शव कुछ देर में गांव पहुंच जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें