सदर थाना क्षेत्र के झंडे नगर में दो नेपाली नागरिकों को चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। उनका माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पुलिस की देखरेख में इलाज हुआ। पिटाई करने के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है ,यह जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए। न्याय की गुहार लगाने लगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक विजय पासवान मौके पर पहुंचे, उन्होंने कोतवाल से वार्ता की और आश्वासन दिलाया कि कोई केस दर्ज नहीं होगा।