जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या की घटना में नया मोड आ गया है। पुलिस ने इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार करके 11 मार्च को ही जेल भेज दिया था। सोमवार को परिवार के लोग और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हत्या में दो और लोग शामिल थे जो हमला करते समय हाथ को पकड़े थे। लेकिन पुलिस उन्हें बचाने का काम कर रही है। एक आरोपी को जेल भेजकर शांत हो गई। इस मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई और उन्होंने कार्रवाई का आश्वसन दिया।