फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरा-डिंडई मार्ग की मांग पर सड़क जाम

पथरा-डिंडई मार्ग की मांग पर सड़क जाम, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सिद्धार्थनगर।पथरा-डिंडई मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पथरा-डिंडई मार्ग पर घंटों चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार महबूब आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें