बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के मोड़नी गांव में बना रहे रेलवे अंडरपास का ग्रामीणों ने विरोध किया। 200 की संख्या में ग्रामीण ट्राली और अन्य माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला अधिकारी से अंडरपास रोकवाने की मांग की। उनकी गैर मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की।