जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जीबीसीए रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट खेला गया। इसमें जीबीसीए ब्लू ने जीबीसीए रेड को 22 रनों से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्गेश ने तीन विकेट चटकाकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। इस दौरान विपिन मणि त्रिपाठी व सत्यप्रकाश त्रिपाठी रहे।