भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सघन सहकारी समिति जूड़ीकुइयां में सोमवार को करीब एक सप्ताह बाद वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतार के बीच कुछ किसानों को मायुस वापस बिना खाद के ही जाना पड़ा। किसानों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से कभी फोर्स तो कभी मशीन नहीं चलने का वहाना बना कर गोदाम से गायब रहते हैं। लोगों ने रोस्टर के आधार पर खाद वितरण कराने की मांग की है।