नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 9 स्थित कम्पोजित विद्यालय कोहंडौरा में वृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान माता तुलसी का पूजन भी किया गया और सुशासन दिवस पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई जिसमें विद्यालय के कक्षा 8 के सभी छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग लिया।