सांसद खेल महोत्सव के तहत आज डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद श्री जगदंबिका पाल जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और फिट इंडिया का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में जबरदस्त जोश और ऊर्जा देखने को मिली। मैराथन दौड़ में सम्मिलित 30 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल और प्रोत्साहन राशि देकर माननीय सांसद जी ने सम्मानित किया तथा मैराथन दौड़ में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को सांसद खेल महोत्सव का प्रमाण पत्र देने की भी घोषणा की।