बिस्कोहर, मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर और कोहडौरा में कुल 159 मरीजों का उपचार किया गया। बिस्कोहर में 105 तथा कोहडौरा में 54 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, त्वचा रोग, पेट दर्द, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।