श्रावस्ती में इकौना से दो बार के भाजपा विधायक रामफेरन पांडेय ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पांच राज्यों में हुए चुनावों में से तीन में बेहतर प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि 15 साल बाद बंगाल की जनता ने आतंकवादी सरकार को गिराकर रामराज की स्थापना करने का कार्य किया है। बंगाल की जनता के इस कार्य के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करते करता हूं। जनता का आक्रोश 94 प्रतिशत के मतदान के रूप में दिखा और जनता ने बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनाई है। आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 300 सीटों का जनादेश देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। तीन राज्यों में मिली जीत से पार्टी का मनोबल बढ़ा है। बंगाल में जनता ने बदलाव का फैसला किया है। यह बदलाव राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।