फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सुनीं प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की प्रेरणादायक बातें

श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रधानाचार्यों ने भी अवसाद दूर करने के तरीके बताए। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को समय निर्धारित कर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए अब कम समय बचा है। इसलिए रटने के बजाए समझने पर अधिक ध्यान दें। मन ऊबने लगे तो मनोरंजन भी करते रहें। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा की प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव ने कहा कि परीक्षा को बोझ न समझें। परीक्षा एक तरह का विद्यार्थियों के लिए उत्सव की तरह है। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्रधानाचार्य राम विहारी बाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक बातों से विद्यार्थियों को अवसाद कम करने में मदद मिलेगी। जगतजीत इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा हेमा जायसवाल ने कहा कि वह पहली बार बोर्ड परीक्षा देने जा रही हैं। इसलिए उनके मन में परीक्षा को लेकर डर था, लेकिन प्रधानमंत्री की बातों को सुनने के बाद मन से डर निकल गया है। परीक्षा को पूरे उत्साह से देंगी। छात्र सत्यम शुक्ला ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से उन्होंने सभी संदेह दूर हो गए हैं। वह परीक्षा में पूरे मनोयोग से शामिल होकर अच्छे नंबर लाएंगे। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा ज्योति शुक्ला व सबा ने बताया कि परीक्षा को लेकर जो मन में संदेह था वह दूर हो गया है। प्रधानमंत्री की बातों को सुनकर उन्हें काफी प्रेरणा मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें