फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

यूपी के श्रावस्ती में इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुनहवा बनकटी निवासी विवाहिता की मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर आई पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ससुरालीजनों के मुताबिक, सपना (22) की तबियत मंगलवार की देर रात अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां मनोहरापुर निवासी खातूना बेगम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी सपना का निकाह दो साल पहले मुनीष के साथ हुआ था। उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार मुनीष को उपहार दिए थे लेकिन निकाह के बाद से ही मुनीष दहेज में बाइक व सपना के ससुर अय्यूब एक लाख रुपये नकद मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को सभी प्रताड़ित करते थे। मुनीष मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और मंगलवार को ही घर वापस लौटा था। लौटते ही उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी। मां खातूना ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के शरीर व गले पर चोट के निशान मिले हैं। खातूना ने दामाद, ससुर, देवर व देवरानी पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजाहै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें